{"_id":"6a3a9e3afe42c71e2f0eea72","slug":"police-arrested-the-accused-in-a-case-involving-the-rape-of-a-minor-girl-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4427829-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी राकेश डहरिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी राकेश डहरिया गिरफ्तार
Tue, 23 Jun 2026 08:58 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
धमतरी जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। सिहावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिहावा थाना में बीते दिनों एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता बालिका की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को बरामद किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के कथनों और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर कार्रवाई हुई। आरोपी राकेश डहरिया (33 वर्ष) के विरुद्ध सिहावा थाना में अपराध दर्ज किया गया। वह ग्राम कौंदकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी राकेश डहरिया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की। उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। इसे गवाहों के समक्ष जब्त किया गया है। प्रकरण में पीड़िता का न्यायालयीन कथन, एफएसएल परीक्षण और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।