फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Miscreants run rampant in Dhamtari city; three two-wheelers set ablaze late at night

CG News: धमतरी में बेखौफ बदमाशों का आतंक! देर रात घर के बाहर खड़े तीन दोपहिया वाहनों को लगाई आग

Tue, 04 Aug 2026 08:48 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 08:48 PM IST
सार

Chhattisgarh News: धमतरी के आमापारा वार्ड में देर रात अज्ञात बदमाश ने घर के बाहर खड़े तीन दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन जल चुके थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Miscreants run rampant in Dhamtari city; three two-wheelers set ablaze late at night
बदमाशों ने जलाए वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन मारपीट, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि बदमाशों में न पुलिस का डर दिखाई दे रहा है और न ही जेल जाने का भय। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सोमवार देर रात एक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाश ने तीन दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने वाहन मालिक को सूचना दी और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर रात धधक उठे घर के बाहर खड़े वाहन
जानकारी के अनुसार, धमतरी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड में अज्ञात बदमाश ने घर के बाहर खड़े तीन दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों को जलने की बदबू महसूस हुई। बाहर निकलकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद लोगों ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते वाहनों में आग लगाई गई हो। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।


यह भी पढ़ें: धमतरी कोर्ट का सख्त फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

वाहन मालिक ने बताई पूरी घटना
वाहन मालिक विकास मीनपाल ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए थे। देर रात पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी मोटरसाइकिल में आग लगी हुई है। बाहर निकलकर देखा तो मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो वाहन पूरी तरह जल चुके थे, जबकि तीसरा वाहन भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed