{"_id":"6a32b5f0326f4420f7039fb3","slug":"leopard-preys-on-cattle-photo-goes-viral-on-social-media-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4405839-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: तेंदुएं ने मवेशी को बनाया शिकार, तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: तेंदुएं ने मवेशी को बनाया शिकार, तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 17 Jun 2026 10:57 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ ने किया मवेशी का शिकार
धमतरी जिले में फिर तेंदुआ ने एक मवेशी को शिकार बनाया है,जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।तेंदुआ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ द्वारा लगातार मवेशियों को शिकार बनाए जाने के चलते ग्रामीणों को नुकसान का भी झेलना पड़ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो एक तेंदुआ मवेशी का शिकार कर अपना निवाला बना रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर जिले के सिहावा - नगरी वनांचल क्षेत्र के मेचका गांव की है।लेकिन वन विभाग ने तेंदुआ द्वारा किए गए मवेशी का शिकार किस क्षेत्र का है इसकी पुष्टि नहीं की गई है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के कोरमुड़ गांव में शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, शाम और रात के समय अकेले जंगल या पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने तथा वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
तेंदुआ ने किया मवेशी का शिकार

तेंदुआ ने किया मवेशी का शिकार