{"_id":"6a3543311e25b0f803018233","slug":"dhamtari-police-arrested-two-accused-in-two-separate-cases-involving-an-online-cricket-betting-network-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4411665-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, धमतरी पुलिस ने दो मामलों में पांच सट्टेबाज पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, धमतरी पुलिस ने दो मामलों में पांच सट्टेबाज पकड़े
Fri, 19 Jun 2026 09:52 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:52 PM IST
सार
धमतरी पुलिस ने क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई की है,पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के दो अलग अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पूर्व में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच लगातार जारी थी। पहले प्रकरण में, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन में तुषार यादव उर्फ सुजल की संलिप्तता पाई गई। 22 वर्षीय तुषार यादव रिसाईपारा का निवासी है।
विज्ञापन
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इसी प्रकरण में पूर्व में शंकर मंगलानी और मनमोहन पटेल उर्फ छोटू पटेल को भी गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों बनियापारा के निवासी हैं और उन्हें भी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
दूसरे प्रकरण में, कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों आयुष वाधवानी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान अमित नेभानी की ऑनलाइन सट्टा में जुड़ाव सामने आया। 46 वर्षीय अमित नेभानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित गुरु घासीदास वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एक्सचेंज वेबसाइटों का उपयोग करते थे। वे आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाकर अवैध सट्टा चला रहे थे। पुलिस अब इन प्रकरणों से जुड़े अन्य व्यक्तियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई अवैध सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।