फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Three Hearing-Impaired Girls Win Para Yoga Medals, Selected for National Championship

धमतरी: हौसले को सलाम! पैरा योगासन में श्रवण बाधित तीन बेटियों ने जीते पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

Wed, 26 Aug 2026 09:10 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 09:10 AM IST
सार

श्रवण बाधित होने के बावजूद धमतरी की 3 बेटियों ने पैरा योगासन में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों ने पदक जीते और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Dhamtari: Three Hearing-Impaired Girls Win Para Yoga Medals, Selected for National Championship
धमतरी की बेटियों ने पैरा योगासन में लहराया परचम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की दिव्यांग बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और हौसले का शानदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी का नाम रोशन किया है। रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीनों बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की कुल 20 श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिव्या देवांगन ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। वहीं श्वेता लहरे ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। लता सलाम ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन


इन बालिकाओं की उपलब्धि सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। खेल और योग के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आगे बढ़ने की भावना मजबूत होती है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तीनों बालिकाओं का चयन जिले के अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी: रक्षाबंधन से पहले 67.28 लाख महिलाओं के खातों में 631 करोड़ ट्रांसफर


सांकेतिक भाषा से दिया योगासन का प्रशिक्षण
बालिकाओं को प्रशिक्षण देने में  उमराव साहू और जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यालय के विशेष शिक्षकों के सहयोग से बालिकाओं को सांकेतिक भाषा के माध्यम से योगासन का प्रशिक्षण दिया। नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बालिकाओं की मेहनत का परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन पदकों के रूप में सामने आया।

बालिकाओं की इस उपलब्धि से शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय और समाज कल्याण विभाग में खुशी का माहौल है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सफल बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बालिकाओं, उनके शिक्षकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed