{"_id":"5fd5bed98ebc3e3d9523b3c0","slug":"deputy-commandant-of-cobra-208-sustained-splinter-injury-during-operation-airlifted-to-raipur-for-better-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईडी विस्फोट में घायल हुए कोबरा अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईडी विस्फोट में घायल हुए कोबरा अधिकारी की मौत
Mon, 14 Dec 2020 10:50 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में रविवार को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार घायल हो गए थे। रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान कुमार की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के दल को किस्टाराम क्षेत्र में गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल के कर्मी जब क्षेत्र में थे तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करते समय उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी को जंगल से बाहर निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रात लगभग एक बजे उनकी मृत्यु हो गई।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन को तैनात किया गया है। इससे पहले बीते 28 नवंबर को जिले के चिंतलनार क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में कोबरा बटालियन का ही एक अधिकारी शहीद हो गया था तथा नौ अन्य जवान घायल हो गए थे।