फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma visits Kabirdham

CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम में की बैठक, बोले- राजस्व मामले को प्राथमिकता से सुलझाने के दिए निर्देश

Thu, 20 Jun 2024 06:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma visits Kabirdham
कलेक्टोरेट में डिप्टी सीएम ने बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार को कबीरधाम जिले का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में दोपहर 11.30 बजे से शाम चार बजे तक जिला प्रशासन की मैराथन बैठक ली। लोकसभा चुनाव के करीब चार माह बाद बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक-एक योजनाओं की समीक्षा की व अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व संबंधित मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। नामांतरण और बंटवारे के मामलों में निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की गंभीर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी नामांतरण व बंटवारे के मामले समय पर और निष्पक्षता से निपटाए जाएं, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व में दिए गए निर्देश के प्रगति की जानकारी ली। विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करे कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन हों। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए और विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रति माह लक्ष्य के अनरूप खाद, बीजों का संग्रहण करें और किसानों को समय पर खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि खेती का कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके। 


जिले में निर्मित गोदाम में सभी व्यवस्था करके इसका उपयोग खाद, बीज भंडारण के लिए करने के निर्देश दिए। बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। किसी भी प्रकार की बिजली कटौती से नागरिकों को असुविधा न हो। बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है,इसलिए संबंधित अधिकारी बिजली की समस्या का संवेदनशीलता से समाधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed