{"_id":"66f973951bc41c88180f39de","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-visited-kabirdham-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम का किया दौरा, 1.91 करोड़ के विकास कार्य की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम का किया दौरा, 1.91 करोड़ के विकास कार्य की घोषणा की
Sun, 29 Sep 2024 09:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:04 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम रविवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा ब्लॉक के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम रविवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा ब्लॉक के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों मांग, समस्या, शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उनकी अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए एक करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्य की घोषणा की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बिजली व राजस्व प्रकरण के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। विष्णुदेव साय की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरुक होगी। अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। महतारी सदन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीक व कौशल में प्रशिक्षित हो सकेंगी।
विज्ञापन