फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma inaugurated the school with students

Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छात्रों से कराया स्कूल का लोकार्पण, नया शाला परिसर देख खुशी से झूमे बच्चे

Mon, 08 Jul 2024 10:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jul 2024 10:05 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार को कबीरधाम जिले का दौरा किया। उन्होंने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए छह अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma inaugurated the school with students
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए छह अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए छह अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय एक सुरक्षित व समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार व नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई व शुभाकामनाएं दीं। लोकार्पण करने के बाद शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन


इसी प्रकार डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। वे हर संभव प्रयास करेंगे कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्षेत्र के विकास व जनता की भलाई के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed