फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DEO threatened to send them to jail School children had come at behest of collector in Rajnandgaon

DEO ने दी जेल भेजने की धमकी: कलेक्टर के कहने पर पहुंचे थे स्कूली बच्चे, शिक्षा अधिकारी ने लगाई फटकार

Wed, 04 Sep 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

राजनांदगांव में शिक्षकों की कमी से जूझे रहे डोंगरगढ़ ब्लॉक के आलीवारा हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंच गए। बच्चों की चेतावनी भरा आवेदन देख जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने उन्हें फटकार लगा दी।

विज्ञापन
DEO threatened to send them to jail School children had come at behest of collector in Rajnandgaon
DEO ने दी जेल भेजने की धमकी - फोटो : DEO ने दी जेल भेजने की धमकी

विस्तार

राजनांदगांव में शिक्षकों की कमी से जूझे रहे डोंगरगढ़ ब्लॉक के आलीवारा हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंच गए। बच्चों की चेतावनी भरा आवेदन देख जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने उन्हें फटकार लगा दी। आरोप है कि उन्हें जेल में डालने की धमकी तक दे डाली। डीईओ के व्यवहार से नाराज बच्चे रोते हुए बाहर निकले, वहीं बच्चों का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीईओ ने कहा की फटकार लगाने वाली बात गलत है मैंने बच्चों को समझाइस दी है।

विज्ञापन


शिक्षकों की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को पहुंचे बच्चे व पालकों ने बताया कि दो साल पहले आलीवारा में हायर सेकंडरी स्कूल का संचालन शुरू किया गया, लेकिन वहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। हाई स्कूल के शिक्षकों के भरोसे ही काम चल रहा है। उसमें भी एक शिक्षक लंबी छुट्टी में चले गए हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित होता देख बोर्ड के विद्यार्थी और पालक शिक्षक की मांग को लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर ने बच्चों की शिकायत सुनकर उन्हें डीईओ अभय जायसवाल के पास भेज दिया। बच्चे और पालक जब डीईओ के पास पहुंचे तो आवेदन कर डीईओ भड़क गए और फटकार लगाते हुए जेल में डालने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों ने आवेदन में शिक्षक की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन-प्रदर्शन करते हुए स्कूल में ताला जडऩे की चेतावनी जैसी बात लिखी थी। स्कूल से पहुंचे बच्चों ने बताया कि दो साल हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया है, लेकिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए कोई शिक्षक नियुक्ति नहीं किए हैं। बच्चों ने बताया कि 11वीं कक्षा की पढ़ाई उन्होंने कर ली है,लेकिन अब उनका बोर्ड एग्जाम होना है,ऐसे में नियमित और विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही बेहतर पढ़ा पाएंगे, तो वे शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन करने और स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन करने की बात आवेदन में लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लाइन से खफा डीईओ ने बच्चों से कहा कि ये सब लिखना कौन सिखाया। स्कूल में ताला जड़ोगे तो सीधे जेल भेज दिए जाओगे। डीईओ ने कहा की ऐसी बात नहीं है मैंने उन्हें समझाइश दी है स्कूल दूर है बच्चों द्वारा तालाबंदी और शिक्षकों की मांग की गई थी, शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed