फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DEO gave instructions to cut salary of 35 teachers absent on first day after not getting a satisfactory answer

Chhattisgarh: पहले दिन अनुपस्थित 35 शिक्षकों का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने वेतन कटौती के दिए निर्देश

Sat, 21 Jun 2025 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महासमुंद जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।

विज्ञापन
DEO gave instructions to cut salary of 35 teachers absent on first day after not getting a satisfactory answer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ में 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महासमुंद जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा निर्धारित तिथि को विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने के लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।    
विज्ञापन


महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत अपर्णा पाल व्याख्याता, आरती कुजुर व्याख्याता, सारिका साकरकर व्याख्याता, हेमपुष्पा धु्रव व्यायाम शिक्षक, बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, रूखमणी शर्मा व्याख्याता, अशोक धु्रव स.शि.एल.बी., विनोद पटेल स.शि.एल.बी. की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत नारद साहू स.शि.एल.बी., मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार बबीता बरिहा स.शि.एल.बी., तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी., विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 


इसी प्रकार विकासखंद पिथौरा अंतर्गत ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार  गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, भूमिका सिंह प्रधान पाठक, अमृतलाल भोई शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बसना अंतर्गत सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सरायपाली अंतर्गत नोमित तिर्की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed