{"_id":"643bd2cdfbaca993d60c8c97","slug":"delhi-cm-kejriwal-questioned-by-cbi-furious-aap-workers-protest-in-raipur-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली CM केजरीवाल से CBI ने की पूछताछ: भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया प्रदर्शन, केंद्र पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली CM केजरीवाल से CBI ने की पूछताछ: भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया प्रदर्शन, केंद्र पर जमकर बरसे
Sun, 16 Apr 2023 04:19 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:19 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए सीबीआई की ओर से तलब किए जाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
आप ने रायपुर में किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए सीबीआई की ओर से तलब किए जाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
यहां पर प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप के खिलाफ केंद्र सरकार और उनके नेता मंत्री साजिश रच रहे हैं। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से बीजेपी के लोग बौखलाए हैं। इस वजह से मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रही है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है।
विज्ञापन
#WATCH | Will answer all the questions. BJP leaders are talking about it (my arrest); CBI is controlled by BJP: Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal pic.twitter.com/kiKAAnpGpN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2023
'आप के हाथों होगा बीजेपी का पतन'
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और ईडी, सीबीआई और आईटी को आगे करके के मोदी सरकार आप नेताओं को डरा रही है। उसने पहले आप के नेताओं-मंत्रियों को साजिश करके फंसाया अब सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कितनी भी साजिश कर लें, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कभी झुकने वाले नहीं हैं। आप के कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ता रहेगा। आरोप लगाया कि पहले इस देश विरोधी सरकार ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को साजिश रचकर जाल में फंसाया और उन्हें जेल में डाल दिया। बीजेपी ये अच्छी तरह से जान लें कि बीजेपी का पतन आप के हाथों होगा।