{"_id":"668fc16e11f324c77807a7eb","slug":"deepak-baij-angry-on-law-and-order-of-state-said-there-is-no-good-governance-in-state-but-jungle-raj-in-cg-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Double murder case: राज्य की कानून व्यवस्था पर भड़के दीपक बैज,बोले- प्रदेश में सुशासन नहीं बल्कि जंगल राज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Double murder case: राज्य की कानून व्यवस्था पर भड़के दीपक बैज,बोले- प्रदेश में सुशासन नहीं बल्कि जंगल राज...
Thu, 11 Jul 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:57 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर केस सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं बढती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी सरकार ने जंगल राज बना दिया है। सरकार की सुशासन कहीं नजर नहीं आ रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल दागे हैं।
बैज ने कहा कि पांच दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं फिर हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की मौके पर हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह सुशासन है या फिर जंगल राज है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की रोका-छेका योजना बंद करने पर सवाल उठाए हैं। रोका छेका योजना को बंद करने पर दीपक बैज ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। विष्णुदेव साय की सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैज ने भारतीय जानता पार्टी को इसकी जिम्मेदार ठहराया है।