{"_id":"65d4bb4b5e77496f7c049658","slug":"decomposed-body-of-a-woman-found-in-pokhri-mine-of-bishrampur-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: बिश्रामपुर के पोखरी खदान में उतराती मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पुलिस नहीं कर पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: बिश्रामपुर के पोखरी खदान में उतराती मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पुलिस नहीं कर पाई शिनाख्त
Tue, 20 Feb 2024 08:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:19 PM IST
सार
पुलिस ने घटनास्थल पर पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के बाएं हाथ में डीएस-2 नाम का टैटू है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित एसईसीएल बिश्रामपुर के पोखरी खदान में मंगलवार को महिला की सड़ी-गली लाश उतराते हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के बलरामपुर से लगी खुली खदान पोखरी में उतरा रही अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। जिसके बाद घटना की सूचना पर ग्राम कुंदा बस्ती के सरपंच नाहर सिंह ने विश्रामपुर पुलिस को सूचना दी। विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव निकालने के लिए जिला एनडीआरएस टीम की मदद ली। जिसके पश्चात पानी से शव को बाहर निकलवाया गया। लाश निकालने पर पता चला कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर दोनों हाथ रस्सी से बांधकर पानी में डुबो दिया था। जो एक महीने तक सड़ने-गलने के बाद पानी के ऊपर आ गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के बाएं हाथ में डीएस-2 नाम का टैटू है। जिसके आधार पर पुलिस महिला की शिनाख्त करने एवं आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है। बता दें कि एसईसीएल की खुली खदान (पोखरी) पानी से लबालब भरी रहती है। इसमें आए दिन हत्यारों द्वारा हत्या कर लाश फेंकने की सिलसिला आम हो गया। हत्यारे लाश को ठिकाने लगाने के लिए पोखरी को अपने लिए सुरक्षित स्थान मानते हैं।
विज्ञापन