फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body thrown on bank of canal after killing girl in chhattisgarh

Bilaspur: युवती की गला घोंटकर हत्या, नहर किनारे शव फेंककर भागे हत्यारे, शिनाख्त नहीं

Sat, 19 Nov 2022 12:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 12:54 PM IST
सार

गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती का शव मिला है। युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजी गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। 

dead body thrown on bank of canal after killing girl in chhattisgarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह नहर किनारे पड़ा मिला है। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 



जानकारी के मुताबिक, खमतराई स्थित गीतांजलि सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास कोई सामान भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव की तस्वीरें लेकर आसपास के थानों में पहचान के लिए भेजी है। 




पुलिस ने बताया कि इस इलाके में आबादी काफी कम है। ऐसे में किसी ने भी युवती या किसी अन्य को उधर आते-जाते नहीं देखा है। आसपास के क्षेत्र में किसी संदिग्ध की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की शिनाख्त होने के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे वहीं शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को अभी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed