{"_id":"6662d17ea945d0b16101f9a0","slug":"dead-body-of-person-found-under-neem-tree-behind-liquor-distillery-in-mungeli-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: दारू भट्टी के पीछे नीम पेड़ के नीचे मिला शख्स का शव, मोबाइल से हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: दारू भट्टी के पीछे नीम पेड़ के नीचे मिला शख्स का शव, मोबाइल से हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 07 Jun 2024 02:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:53 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में रेहुटा दारू भट्टी के पीछे नीम के पेड़ के नीचे एक शख्स का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रेहुटा दारू भट्टी के पीछे नीम के पेड़ के नीचे एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के मुंह और नाक में खून के निशान हैं। घटना रात की बताई जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। मृतक के लोवर की जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी मिली हुई है।
मृतक की पहचान नरेंद्र श्रीवास पुत्र शिव श्रीवास ग्राम चमारी के रूप में की गई है, जो मुंगेली खररीपारा में रहकर शैलून दुकान में काम करता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और मृतक की मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पायेगा। वहीं, थाना सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।