फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of newly married woman found in suspicious condition in Korba

Korba: खाने को नहीं देते थे और मारपीट भी करते थे..घर में नवविवाहिता का मिला शव, परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

Fri, 14 Jun 2024 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

कोरबा में एक घर में एक नवविवाहिता का संदिग्ध हालत में शव मिला है। महिला के मायके वालों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found in suspicious condition in Korba
मृतका पूजा बरेठ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक नवविवाहिता पूजा बरेठ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला सामने आया। मामले में पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  पूजा बरेठ (22) की दोस्ती मोती सागरपारा बस्ती में रहने वाले राजेंद्र गोड़ के साथ दो साल पहले हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद एक लड़का भी हुआ, जिसकी उम्र अब डेढ़ साल है। मृतका की बड़ी बहन तिहारिन बाई ने बताया कि उसे घटना की जानकारी हुई, तब उसके घर पहुंची। पूजा बरेठ की लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से युवक परेशान किया करता था। पूजा के साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जब किसी तरह घर आती थी तो आपबीती परिजनों को बताती थी। कई बार उसे घर में खाने को नहीं देते थे और मारपीट भी किया करता था। कहीं न कहीं पूजा के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूजा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति राजेंद्र सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल गया हुआ था और कुछ माह पहले ही जमानत में छूट कर वह आया हुआ है।


इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed