{"_id":"65bd004e31d050df450f123f","slug":"dead-body-of-mother-and-two-innocent-children-hanging-in-balod-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली मां, घर पर नहीं था पति; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली मां, घर पर नहीं था पति; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Feb 2024 08:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:16 PM IST
सार
बालोद जिले में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति घर पर नहीं था। घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर देर शाम घर में तीन लोगों की लाश मिली है। सगे भाई-बहन एक ही फंदे पर लटके मिले तो उसकी मां अलग फंदे पर लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। जब पति खाना खाने घर आया, तब उन्होंने अपने बच्चों और उसकी मां को फंदे पर लटके देखा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो बच्चे और उनकी मां की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस की टीम तैनात है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
दो और चार वर्ष के मासूम की लाश
मृतका का नाम हेमलता साहू (28) बताया जा रहा है। उनके दो बच्चे जिनकी उम्र क्रमश: दो वर्ष और चार वर्ष बताई जा रही है। दो वर्ष की उसकी बेटी आंगनवाड़ी में पढ़ती थी और उसका चार वर्ष का बेटा गुरुर के निजी विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
दीवार कूदकर घर पंहुचा पति
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त हेमलता साहू का पति तुमेश्वर साहू काम से गुरुर गया हुआ था। जब दोपहर को वह खाना खाने अपने घर आया, तब समय लगभग तीन बज चुका था। लेकिन दरवाजा दोनों तरफ से बंद था। इसके बाद वह दीवार कूदकर अपने घर पहुंचा तो अपने पत्नी और बच्चों को फंदे पर लटका हुआ देखा। वह परेशान हो गया और आसपास के लोगों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
हत्या या आत्महत्या?
यह हत्या है या फिर आत्महत्या या फिर कोई और कारण यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल लोगों की जुबान पर यह सवाल है कि यदि यह आत्महत्या है तो मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया अपने मासूम बच्चों के साथ खुद की जिंदगी भी तबाह कर डाली। वहीं, यदि यह कोई साजिश और हत्या है तो इसकी गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।