{"_id":"664ddc0faa442d7cdf07f2aa","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-under-a-tree-injury-marks-on-the-body-in-sakti-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, शरीर में चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, शरीर में चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी
Wed, 22 May 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क,सक्ति
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 22 May 2024 05:20 PM IST
सार
पेंड्री गांव में पेड़ के नीचे युवक दीपक चौहान का शव मिला है। युवक के चेहरे में चोट के निशान हैं जिसमे हत्या की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सक्ति जिले के पेंड्री गांव में पेड़ के नीचे युवक दीपक चौहान का शव मिला है। युवक के चेहरे में चोट के निशान हैं जिसमे हत्या की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा की एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जाकारी परिजनों को दी। मृतक दीपक के चेहरे में चोट के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने बताया की दीपक चौहान 21 मई की शाम को घर से घूमने जाने की बात कही और गांव के बड़े तालाब अमरइया की और गया हुआ था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन