फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body found in the pond of Gauraiya Tirtha Dham balod

बालोद: गौरैया तीर्थ धाम के कुंड में मिला शव, निकालने की कोशिश में जुटी पुलिस और मछुआरे

Tue, 06 May 2025 07:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 May 2025 07:30 PM IST
सार

बालोद जिले के गौरैया तीर्थ धाम के कुंड में तैरता शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और मछुआरे शव निकालने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन अंधेरा और फंसावट के कारण सुबह तक सफलता की उम्मीद है।

विज्ञापन
Dead body found in the pond of Gauraiya Tirtha Dham balod
गौरैया तीर्थ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरैया तीर्थ धाम एक शक्तिपीठ, जहां आसपास के गांवों से लोग दर्शन और विश्राम के लिए आते हैं। हाल ही में कुछ लोगों ने यहां के कुंड में एक शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि शव कुंड में फंसा हुआ है, जिसके कारण निकालने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


शव को निकालने के लिए मछुआरों ने दो बार कुंड में जाल डाला, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने और अंधेरा बढ़ने के कारण शव निकालने में और चुनौतियां आ रही हैं। पुलिस रात में भी प्रयास जारी रखे हुए है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शव को सुबह ही निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन


अर्जुंदा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि सांकरी गांव निवासी डीलेश्वर नेताम का शव है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। रात होने के वजह से लाश निकालने का काम कल सुबह किया जाएगा। गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed