{"_id":"6355559145219e6164231937","slug":"dead-body-found-in-pond-of-villager-missing-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो दिन से लापता ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो दिन से लापता ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Sun, 23 Oct 2022 08:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:24 PM IST
सार
करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली के संतराम की लाश गांव के तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के करतला थानांतर्गत एक व्यक्ति की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। ग्राम तौलीपाली स्थित एक तालाब में उसका शव तैरता हुआ पाया गया है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली के संतराम की लाश गांव के तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक 21 अक्टूबर को अपने घर से मछली पकड़ने के नाम पर घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। इधर, गांव के तालाब में उसकी लाश तैरते हुए पाए जाने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन