{"_id":"60831e6ca680e5165309bbe1","slug":"dantewada-a-passenger-train-was-derailed-by-naxals-between-bhansi-and-bacheli","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रेल को पटरी से उतारा, सभी यात्री सुरक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रेल को पटरी से उतारा, सभी यात्री सुरक्षित
Sat, 24 Apr 2021 07:27 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Train derailed by naxals
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक यात्री ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतार दिया है। भांसी और बचेली के बीच ये घटना घटी है। इस ट्रेन में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों की मदद के लिए रिजर्व गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को गिरा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब पटरी से उतर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया है इसलिए यह हादसा हुआ है।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि रेलगाड़ी में 40 यात्री सवार थे। इनमें से कितने यात्रियों को चोट पहुंची है अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद करने का पर्चा भी थमाया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली यात्री रेलगाड़ियों को निशाना नहीं बनाते हैं। यह पहली बार है कि किसी यात्री ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है। यह उनकी हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
A passenger train was derailed by Naxals between Bhansi and Bacheli. About 30 passengers were onboard and all are safe. District Reserve Guard jawans deployed to rescue the passengers: Dantewada SP Abhishek Pallav #Chhattisgarh pic.twitter.com/U0S3pOlbjM
— ANI (@ANI) April 23, 2021विज्ञापन