फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cyber crime; fraud from chhattisgarh shopkeeper by luring cashback

Ambikapur: कैशबैक का लालच में दुकानदार ने गवाएं डेढ़ लाख से ज्यादा, ट्रांजेक्शन का दिया था झांसा

Tue, 29 Nov 2022 03:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 03:32 PM IST
सार

उमाकांत के मोबाइल पर खाते से रुपय निकलने का मैसेज आया तो उसने फौरन ही कॉल काट दी। इसके बाद अपने बड़े भाई को कॉल कर उसे बताया। फिर उन्होंने बैंक से संपर्क किया और खाते को होल्ड कराया। सोमवार को दोनों भाई थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। वहीं साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
cyber crime; fraud from chhattisgarh shopkeeper by luring cashback
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दुकानदार कैश बैक की लालच में डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का शिकार हो गया। दुकान का शातिर ठगों ने 2600 रुपये कैशबैक का झांसा दिया था। इसके बदले उससे कई बार ट्रांजेक्शन कराया। जब उसके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रिखी निवासी उमाकांत सिंह की गांव में ही कपड़े, जूते और बर्तनों की दुकान है। उसका सेंट्रल बैंक और एचडीएफसी बैंक में खाता है। लेनदेन की सुविधा के लिए उसने अपने मोबाइल पर फोन पे एप भी डाउनलोड किया है। उमाकांत शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से खेत में धान की मिसाई कर रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे बताय कि उसके लिए 2600 रुपये के कैशबैक का ऑफर है। इसे पाने के लिए उसे अपने फोन-पे एप के जरिए प्रोसेस करना होगा। ठग की बातों में आकर उमाकांत ने करीब चार घंटे में दोपहर दो बजे तक कई बार उसके दिए लिंक पर प्रोसेस किया। करीब सात बाद में खाते से 153775 रुपये निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed