{"_id":"64db3c4b38d9f825a6007576","slug":"crpf-takes-out-tricolor-bike-rally-in-raipur-jawans-dance-to-patriotic-songs-in-marine-drive-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मरीन ड्राइव में देशभक्ति के गानों पर थिरके जवान; CRPF ने रायपुर में निकाली तिरंगा बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मरीन ड्राइव में देशभक्ति के गानों पर थिरके जवान; CRPF ने रायपुर में निकाली तिरंगा बाइक रैली
Tue, 15 Aug 2023 02:20 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ राज्य आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। जगह-जगह कई आयोजन किए जा रहे हैं। सब हर्षोल्लास के साथ आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के मंदिर हसौद स्थित बाराडेरा सीआरपीएफ कैम्प के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
CRPF ने रायपुर में निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। जगह-जगह कई आयोजन किए जा रहे हैं। सब हर्षोल्लास के साथ आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के मंदिर हसौद स्थित बाराडेरा सीआरपीएफ कैम्प के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली जब तेलीबांधा के मरीन ड्राइव पहुंची तो जवानों ने सड़क पर उतरकर देशभक्ति गानों के गानों पर जमकर थिरके। जवानों को देख लोगों ने भी उनका साथ दिया और जमकर इंजाय किया।
विज्ञापन
बच्चे भी तिरंगा हाथों में पकड़े नाचते-झूमते नजर आए। इसके बाद बाइक रैली वीआईपी रोड होते हुए वापस कैम्प में पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडर के साथ 125 बाइक में हाथों में तिरंगा पकड़े जवान शामिल हुए।
विज्ञापन
कमांडेंट विजय कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 65वींबटालियन ने बाइक रैली निकाली, जिसमें 125 जवानों ने बाइक चलाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। लोगों से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त को लोग अपने घर में तिरंगा जरूर फहराएं।
विज्ञापन