{"_id":"632eb33e382d1423a355fcd9","slug":"crime-in-chhattisgarh-woman-strangled-to-death-blood-soaked-pet-cat-s-body-found-nearby-in-chhattisgarh-korb","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में महिला की गला घोंटकर हत्या, पास ही मिली खून से लथपथ पालतू बिल्ली की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में महिला की गला घोंटकर हत्या, पास ही मिली खून से लथपथ पालतू बिल्ली की लाश
Sat, 24 Sep 2022 01:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
घर में वृद्ध महिला और उसकी पालतू बिल्ली का शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार सुबह एक विधवा महिला और उसकी पालतू बिल्ली का शव घर में मिला है। महिला अकेले ही रहती थी। आशंका है कि चोरी करने के प्रयास में महिला की हत्या की गई है। महिला के गले से सोने की चेन गायब है। इसके अलावा कुछ बर्तन भी चोरी हुए हैं। हालांकि बिल्ली को मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैराबहार लाफा निवासी बंधन कुंवर (60) के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला अकेले ही रहती और दूध बेचकर गुजारा करती थी। बताया जा रहा है कि एक बिल्ली महिला के घर आती थी, और वहीं रहती थी। इसके चलते पालतू हो गई थी। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो महिला और बिल्ली का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
बिल्ली पर भारी चीज से किया गया वार
मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंचे हुए हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर चोट के निशान है। आशंका है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। फिलहाल ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी। वहीं बिल्ली का शव भी पास में पड़ा था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था।