{"_id":"667ed4016651aec67a017f1e","slug":"cow-protection-workers-protested-against-smuggling-at-hasil-office-in-kabirdham-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मवेशी को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे गौ रक्षक, जमकर की नारेबाजी; तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मवेशी को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे गौ रक्षक, जमकर की नारेबाजी; तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Fri, 28 Jun 2024 09:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:30 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में गौ रक्षक कार्यकर्ता करीब 70 गोवंश लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिले में लगातार तस्करी हो रही है। इसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
तहसील परिसर में मवेशियों के साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा शहर के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को गौ रक्षक कार्यकर्ता करीब 70 गोवंश लेकर पहुंचे हुए थे। ये ऐसे मवेशी हैं, जिन्हे बाहर भेजा जा रहा था। कबीरधाम जिले में लगातार गौ-तस्करी के मामले को देखते हुए इन लोगों ने प्रदर्शन किया है। अचानक तहसील कार्यालय में गौ रक्षक समिति के लोगों के आने के बाद हड़कंप मचा गया। मौके पर पुलिस बल को आना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने इन लोगों को तहसील कार्यालय के भीतर जाने से रोक लिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी देकर गौ-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तस्करी की सूचना के बाद भी पुलिस व प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। यही वजह है कि जिले में तस्करी का मामले बढ़ते जा रहे हैं। लावारिस गाय की देखभाल के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मौके पर खुद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे हुए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन