फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   COVID 19 : Chhattisgarh sees 3841 new cases, 11 deaths; positivity rate now 14.03 pc

COVID-19: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत; पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी

Mon, 24 Jan 2022 02:14 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Jan 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
COVID 19 : Chhattisgarh sees 3841 new cases, 11 deaths; positivity rate now 14.03 pc
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3,841 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,95,709 हो गई है। वहीं रविवार को 11 लोगों की मौत के बाद यहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,727 हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य में सकारात्मकता दर प्रति 100 परीक्षणों पर 14.03 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि 96 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, इसके साथ ही अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 10,49,992 हो गई है। इसके अलावा रविवार को 2,925 लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली। फिलहाल राज्य में कोरोना संक्रमण के 31,990 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायपुर जिले में कोरोना संक्रमण के 1,018 नए मामले मिलने के साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 1,84,038 हो गई है, इनमें 3,178 मौतें भी शामिल हैं। जिले में अभी 8,212 सक्रिय मामले हैं। दुर्ग में 790 मामले सामने आए हैं। इसके बाद रायगढ़ में 291, बिलासपुर में 250, बस्तर में 239, जशपुर में 164 और राजनांदगांव में 142 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि रविवार के दिन में 27,377 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक हुई कोविड-19 जांच की संख्या बढ़कर 1,59,47,251 हो गई है। छत्तीसगढ़ के कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं- कुल सकारात्मक मामले 10,95,709, नए मामले 3,841, मरने वालों की संख्या 13,727, ठीक होने वालों की संख्या 10,49,992, सक्रिय मामले 31,990, आज परीक्षण 27,377, कुल परीक्षण 1,59,47,251 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed