{"_id":"63fdff6307ff7f386409d896","slug":"councilor-protested-against-filth-by-sitting-in-drain-in-janjgir-champa-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के खिलाफ नाली में प्रदर्शन: अफसरों ने नहीं सुनीं तो तीन घंटे बैठे पार्षद; लोगों ने दूध से कराया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के खिलाफ नाली में प्रदर्शन: अफसरों ने नहीं सुनीं तो तीन घंटे बैठे पार्षद; लोगों ने दूध से कराया स्नान
Tue, 28 Feb 2023 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:49 PM IST
सार
पार्षद रोहित सारथी ने कहा कि, लगातार वार्ड वासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। तीन दिन पहले नाली बंद हो गई थी। पानी की निकासी नहीं हो रही थी। आवेदन के बाद भी सफाई नहीं की गई। शिकायत के बाद भी अफसर सुन ही ही नहीं रहे थे।
विज्ञापन
नाली में बैठकर प्रदर्शन करते पार्षद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में वार्ड की सफाई नहीं होने से नाराज एक पार्षद नाली में ही बैठ गए। करीब तीन घंटे तक नाली में बैठकर प्रदर्शन करते रहे। जानकारी मिलने पर तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सफाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षद ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया। फिर वार्ड के लोगों ने पार्षद को दूध और गंगा जल से स्नान कराया।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला नगर पालिका अकलतरा के वार्ड 14 का है। यहां से पूर्व सैनिक रोहित सारथी पार्षद हैं। वार्ड में गंदगी से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद रोहित से की थी। इस पर उन्होंने अफसरों और सीएमओ को लिखित सूचना दी। इसके बाद भी सफाई-व्यवस्था को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब समाधान नहीं निकला तो पार्षद रोहित मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
वार्डवासियों को हो रही असुविधा से त्रस्त आकर पार्षद नाली में बैठ गए। करीब तीन घंटे तक वहीं बैठे प्रदर्शन करते रहे। उन्हें ऐसा करते देख लोग भी एकत्र हो गए। इसकी जानकारी अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। नगर पालिका सीएमओ अजय राजपूत, तहसीलदार जयश्री सतपथ्य, नयाब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पार्षद रोहित सारथी को लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद वे नाली से बाहर निकले। फिर वार्डवासियों ने पार्षद को दूध, गंगाजल और जल से स्नान कराया।
विज्ञापन
पार्षद रोहित सारथी ने कहा कि, लगातार वार्ड वासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कुछ दिन पहले उनके वार्ड के मंदिर के सौंदर्यीकरण रुकवा दिया गया। जनसहयोग से उस मंदिर को मोहल्ले वासियों ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने निर्माण कार्य को तोड़ दिया। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उस पर भी अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि, तीन दिन पहले नाली बंद हो गई थी। आवेदन के बाद भी सफाई नहीं हो रही थी।