फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   corona surge in chhattisgarh many school children infected parents stopped their children state government

छत्तीसगढ़: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूली बच्चे भी हो रहे शिकार, असमंजस में सरकार

Mon, 03 Jan 2022 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 11:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। बड़ी संख्या में बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते पांच दिनों में 40 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़े हैं। अभिभावकों ने सरकार से स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आग्रह किया है, लेकिन राज्य सरकार अभी तक इस पर फैसला नहीं ले पा रही है। 

विज्ञापन
corona surge in chhattisgarh many school children infected parents stopped their children state government
कोरोना संकट - फोटो : Pixabay

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक यहां पर स्कूल, कॉलेजों को बंद नहीं किया है। राज्य में पांच दिन के भीतर ही 40 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। गारजियनों ने सरकार से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की है। बता दें कि देश में सोमवार (3 जनवरी) से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इस समय राज्य से बाहर हैं इसलिए अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। रायपुर में कई बच्चों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं।  संतोषी नगर निवासी जितेंद्र ने भी अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। हालांकि, कई पैरेंट्स अब भी अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


रायगढ़ समेत कई स्कूलों में मिले कोरोना केस 
पिछले सप्ताह रायगढ़ स्थित नवोदय विद्यालय में 35 से अधिक बच्चे और स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद स्कूल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दूसरे स्कूलों में भी कोरोना के कई केस सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में रविवार को पांच बच्चे मिले कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। रविवार को रायपुर में 5 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच है। कोरोना के दैनिक मामलों में बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed