फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable Rajkumar Soni died in road accident in Janjgir Champa

Accident In Janjgir: ट्रेलर की टक्कर से आरक्षी की मौत, एसपी कार्यालय में था तैनात

Thu, 12 Oct 2023 02:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Oct 2023 02:29 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार आरक्षी की मौत हो गई। आरक्षी राजकुमार सोनी एसपी कार्यालय में एएसपी अर्चना झा का रीडर था।
 

विज्ञापन
Constable Rajkumar Soni died in road accident in Janjgir Champa
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में पुटपुरा और श्रीराम एनर्जी पेट्रोल पंप के बीच ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार आरक्षी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रेलर भी थोड़ी जाकर पलट गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक आरक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरक्षी राजकुमार सोनी एसपी कार्यालय में एएसपी अर्चना झा का रीडर था। वह 11 अक्तूबर को अपना काम खत्म कर बिलासपुर अपने परिवार के पास गया था। गुरुवार सुबह वह एसपी कार्यालय जांजगीर एनएच-49 मार्ग से आ रहा था। रास्ते में कोयला से भरा ट्रेलर जा रहा था। ट्रेलर को ओवरेटक करते समय वह उसकी चपेट में आ गया।  हादसे में बाइक सवार आरक्षी की मौत हो गई और ट्रेलर भी पलट गया है। ट्रेलर चालक फरार है।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ट्रेलर चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली में धारा 304ए के तहत कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed