फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress workers launched Bhupesh Hai to Bharosa Hai campaign from Pendra

CG : पेंड्रा से 'भूपेश है तो भरोसा है' अभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के देंगे जानकारी

Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

पेंड्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भूपेश है तो भरोसा है' अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार की योजनाओं के संबंध में मतदाताओं के घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जानकारी दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Congress workers launched Bhupesh Hai to Bharosa Hai campaign from Pendra
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भूपेश है तो भरोसा है' अभियान का शुभारंभ किया। कांग्रेस के साथ अभियान में एनएसयूआई युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस भी शामिल हुए। इस अभियान के तहत प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार की योजनाओं के संबंध में मतदाताओं के घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जानकारी दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर आधार कार्डत, राशन कार्ड खो जाने या नया बनवाने का काम भी इस अभियान में किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव ने की।

विज्ञापन


चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पेंड्रा से कोटा एवं मरवाही विधानसभा के लिए भूपेश है तो भरोसा है घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कांग्रेसी भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में चालू की गई योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो करेंगे। साथ ही हर मतदाता से सीधे संवाद कर उनसे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी लेंगे। 
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए भी कांग्रेसी निकल पड़े हैं। अभियान के तहत फिलहाल 40 कांग्रेसी कार्यकर्ता व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाने का लक्ष्य रखे हैं। साथ ही भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मितान योजना जिसमें जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर आधार कार्ड, राशन कार्ड घर बैठे बनवाने के संबंध में भी जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। कार्यक्रम में युवा आयोग सदस्य सहित नगर पंचायत पेंड्रा उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत कांग्रेसी शामिल हुए। आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव कोटा से हारी थी। इसलिए कांग्रेस इस बार कोटा को लेकर ज्यादा ही संजीदा नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed