Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress protests against the poor health system in Rajpur burning the effigy of the Health Minister in Balram

बलरामपुर रामानुजगंज: स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

Tue, 07 Oct 2025 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 04:27 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं में भारी लापरवाही और संसाधनों की कमी को लेकर राजपुर में आज कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress protests against the poor health system in Rajpur burning the effigy of the Health Minister in Balram
कांग्रेसियों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं में भारी लापरवाही और संसाधनों की कमी को लेकर राजपुर में आज कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर के पहाड़ी कोरवा युवक गुड्डू पिता छेरतु की इलाज में देरी के चलते हुई मौत के विरोध में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन शासकीय एंबुलेंस 24 घंटे तक उपलब्ध नहीं हो सकी। समय पर रायपुर न पहुंच पाने के कारण गुड्डू की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार, 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में डेली सब्जी मार्केट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जरूरी संसाधनों की भारी कमी है, जिसके कारण गरीब और आदिवासी समुदाय सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, राम बिहारी यादव, पंकज यादव, तेज प्रताप सिंह, सरजू लकड़ा, आलोक सिंह, देव बलि टेकाम, केन्दल राम, दीपक दास, विकास यादव, जुगेश यादव, बरसाती राम, पंकज जायसवाल, संतोष, सुरेंद्र राम समेत ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन ने साफ संकेत दिया कि यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति नहीं सुधरी, तो जन आक्रोश और भी तेज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed