{"_id":"64da1b628e76f3b6d6089f9b","slug":"congress-president-kharge-meeting-super-flop-said-cg-bjp-leader-naveen-markandeya-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'सुपर फ्लॉप रही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सभा'; नवीन मार्कण्डेय बोले- भूपेश से उठ चुका है लोगों का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'सुपर फ्लॉप रही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सभा'; नवीन मार्कण्डेय बोले- भूपेश से उठ चुका है लोगों का भरोसा
Mon, 14 Aug 2023 05:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने आज सोमवार को बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने आज सोमवार को बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस पर जमकर बरसे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जांजगीर चांपा में खड़गे की सभा सुपर फ्लॉप रही। उनकी सभा से भीड़ गायब रही। इससे मालूम चलता है कि कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल से अब लोगों का भरोसा उठ चुका है। प्रेस ब्रीफ में मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएम बघेल के भरोसे का सम्मेलन अब पूरी तरह फ्लॉप शो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कण्डेय ने कहा कि जो कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार संगठन और सत्ता के अंतर्द्वंद्व में उलझी खुद भरोसे के संकट से जूझ रही है, उसके चाहे जितने भरोसे के सम्मेलन हो जाएं, वे सब सियासी ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के बावजूद जांजगीर-चांपा भरोसे के सम्मेलन से भीड़ का गायब होना, ये स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल से अब लोगों का भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
'कांग्रेस की स्थिति दयनीय'
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांजगीर-चांपा के लोगों का भरोसे के सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं लेना, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस की जांजगीर-चांपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो चुकी है। हालात ये हो चले हैं कि भरोसे के सम्मेलन के विज्ञापन में कांग्रेस को भाजपा के नेताओं की फोटो लगानी पड़ रही है। इससे साफ है कि सम्मेलन कांग्रेस की सरकार करा रही है और प्रदेश की जनता को भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे यह संदेश कांग्रेस आला कमान तक जरूर पहुंचाएंगे।
'नग्न प्रदर्शन नहीं भूला है समाज'
मार्कण्डेय ने कहा कि सम्मेलन में संबोधन के बीच से ही लोग उठकर जाने लगे, सम्मेलन की इस सच्चाई ने कांग्रेस की नींद हराम कर दी है, क्योंकि जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़ के लोगों ने बता दिया है कि उन्हें कांग्रेस पर अब बिल्कुल भी भरोसा नहीं रह गया है। कवर्धा में सतनाम भवन को तोड़ना, जैतखंभ बनाने का वादा कर इसे जलाना, कांग्रेस सरकार से प्रताड़ित होकर युवाओं का नग्न प्रदर्शन करने की सभी घटनाएं सतनामी समाज भूला नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सम्मेलन में शामिल न होकर लोगों ने संदेश दिया ये तो धोखे का सम्मेलन है।
SC की महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़े: मार्कण्डेय
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने अजा वर्ग के प्रति कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के दुराग्रह के उदाहरण देते हुए बताया कि अजा समाज की महिलाओं के साथ बलात्कार के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अजा समुदायों के लोगों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं। स्वयं मुख्यमंत्री बघेल के क्षेत्र में बठेना ग्राम में 3 महिलाओं को बलात्कार के बाद जला दिया गया और पति और बेटे को भी जलाकर हत्या की गई, लेकिन, प्रदेश सरकार और उसके पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, कोई जांच कमेटी नहीं बनाई और पीड़ितों को इंसाफ मुहैया नहीं कराया। धरमपुरा, रसौटा, बिलासपुर, हसौद, भटिया में जैतखाम को उखाड़ने, तोड़ने और जला दिए जाने की घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोर अजा विरोधी है।मार्कण्डेय ने कहा कि गिरौदपुरी में भाजपा शासनकाल में करोड़ों रुपए की लागत से जो मंदिर और धर्मशाला का निर्माण कार्य चल रहा था, उसे अबतक पूरा नहीं कराया गया है। इसी प्रकार भाजपा शासन में तेलासीपुरी धाम और भण्डारपुरी धाम में दो-दो करोड़ रुपए के काम स्वीकृत हुए हैं, लेकिन भण्डारपुरी धाम में अब तक काम प्रारंभ तक नहीं किया गया है और तेलासीपुरी में काम अबतक अधूरा पड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित थे।