{"_id":"61c4ceef1dc4b01f656e1ee6","slug":"congress-party-swept-the-civic-body-polls-in-chhattisgarh-winning-174-wards-out-of-300-and-bjp-won-on-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 300 में से 174 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 89 सीटें, सीएम बघेल बोले- बधाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 300 में से 174 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 89 सीटें, सीएम बघेल बोले- बधाई हो
Fri, 24 Dec 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव परिणामों पर कहा कि बस्तर, सरगुजा, सारंगढ़ से लेकर भिलाई और भीरगांव तक हमें अच्छे परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अभी तक घोषित किए गए 300 वार्डों में से 174 वार्ड जीते हैं। बीजेपी 89 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 6 वार्ड में विजयी हुई है। वहीं 70 वार्डों के लिए मतगणना जारी है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने उम्मीदवारों को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव परिणामों पर कहा कि बस्तर, सरगुजा, सारंगढ़ से लेकर भिलाई और भीरगांव तक हमें अच्छे परिणाम मिले हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी जीतने वाले उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही अब तक घोषित परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की सफलता का संकेत देते हैं।
विज्ञापन
70 वार्डों के लिए मतगणना जारी है
अधिकारी ने बताया कि दुर्ग जिले के प्रमुख भिलाई नगर निगम में आने वाले बाकी 70 वार्डों के नतीजे अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं, वहां मतगणना चल रही है। हालांकि70 वार्डों पर रुझानों की मानें तो बाकी सीटों पर भी कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त हासिल कर रखी है। इन 70 वार्डों में से कांग्रेस 37, भाजपा 24, अन्य 8 और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 1 में आगे चल रही है।
विज्ञापन
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 नगरीय निकायों और 15 वार्डों में उपचुनाव के लिए सोमवार को 29 मतगणना केंद्रों पर सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई थी। जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 15 शहरी निकायों में हुए चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है।