फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress National President Mallikarjun Kharge addressed public meeting in Chhattisgarh Election 2023

CG Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे का भाजपा पर हमला, कहा- पब्लिक सेक्टर को हड़पने का काम कर रही मोदी सरकार

Thu, 09 Nov 2023 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 09 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका पर बात रखी। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा हमारे विकास को अपने नाम से प्रचारित करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge addressed public meeting in Chhattisgarh Election 2023
कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। इसके बीच प्रमुख राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से मतदाताओं तक बात पहुंचाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसी सिलसिले में कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित किया। बाकी मोगरा में कोरबा जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी और बताया कि कोरबा में जो उद्योग स्थापित हुए हैं, वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय के हैं।

विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि देश में 140 करोड़ रुपये लोगों के पास जो मोबाइल हैं, वह भी राजीव गांधी की देन है। उनके समय में ही कंप्यूटर की शुरुआत हुई। दूसरी और पब्लिक सेक्टर को बचाने के बजाय उन्हें हड़पने का काम केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात को लेकर भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला कि लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद अहमदाबाद जैसे इलाके में बच्चों की मौत की दर काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


बाकी मोगरा में कांग्रेस की सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पुरुषोत्तम कंवर सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोरिया में कांग्रेस की जनसभा को किया संबोधित
कोरिया जिले के चरचा में गुरुवार दोपहर कांग्रेस की एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कुमारी शैलजा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को आपस में लड़ने का काम करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed