फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Yashoda Verma son Praveen Verma died after an accident in hospital

कांग्रेस विधायक के पुत्र की मौत: खाई में जा गिरी थी MLA यशोदा वर्मा के बेटे की कार, एक महीने बाद तोड़ा दम

Mon, 27 Mar 2023 05:55 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 05:55 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र ने दुर्घटना के एक माह बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फरवरी में हुए हादसे के दौरान विधायक के बेटे समेत उसके दोस्तों को भी चोटें आई थीं। 

विज्ञापन
Congress MLA Yashoda Verma son Praveen Verma died after an accident in hospital
कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा की दुर्घटना के बाद अस्पताल में मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र का सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में विधायक के पुत्र प्रवीण वर्मा और उसके अन्य दोस्त घायल हो गए थे। सभी दोस्त जगदलपुर जा रहे थे इस दौरान धमतरी कांकेर रोड पर इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार विधायक के पुत्र प्रवीण वर्मा और उनके अन्य साथी घायल हो गए थे। जिसके बाद रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, आज इलाज के दौरान प्रवीण वर्मा का निधन हो गया।

विज्ञापन


प्रवीण वर्मा अपने दोस्तों के साथ जगदलपुर के लिए गए हुए थे 19-20 फरवरी को कार से जगदलपुर जा रहे थे। इस दौरान धमतरी कांकेर रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण वर्मा को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं करीब एक महीने से ज्यादा उपचार चलने के बाद आज दोपहर लगभग 12 बजे प्रवीण वर्मा की मौत हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


बता दें कि खैरागढ़ के स्वर्गीय विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव हुए थे जिसमें यशोदा वर्मा विधायक चुनी गई थी। विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा की निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। आज शाम उनका अंतिम संस्कार खैरागढ़ में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed