फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Vikram Mandavi met family members of tribal girl who was misdeed

CG: बीजापुर की आदिवासी युवती संग तेलंगाना में दुष्कर्म, कांग्रेस विधायक मंडावी ने सरकार से की न्याय की मांग

Sat, 05 Apr 2025 03:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

बीजापुर जिले से तेलंगाना के वेंकटापुरम मजदूरी करने गई एक आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म किया गया। मामले में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने वेंकटापुरम का दौरा किया। उन्होंने मामले में न्याय की मांग की।

विज्ञापन
Congress MLA Vikram Mandavi met family members of tribal girl who was misdeed
विधायक विक्रम मंडावी ने परिजनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से तेलंगाना के वेंकटापुरम मजदूरी करने गई एक आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने वेंकटापुरम का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले में न्याय की मांग उठाई।

विज्ञापन


विधायक ने की सुरक्षा की मांग
विक्रम मंडावी ने मीडिया से बातचीत में तेलंगाना सरकार से आग्रह किया कि बीजापुर जिले से मजदूरी के लिए तेलंगाना आने वाले मजदूरों को पूर्ण सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे छत्तीसगढ़ से आने वाले मजदूरों को असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


आरोपी को सजा और पीड़िता को न्याय की मांग
विधायक ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से भी मांग की कि वह तेलंगाना सरकार से बात कर दुष्कर्म के आरोपी वेंकटापुरम के साहूकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष रामल्ला शेखर को सजा दिलवाए और पीड़िता को न्याय दिलाने में मदद करें। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना की मंत्री सितक्का से फोन पर बात कर आरोपी को सजा और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की। घटना की जानकारी लेने के लिए विधायक संबंधित थाने भी गए और मामले से जुड़े विवरण जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पुरुषोत्तम खत्री सहित बीजापुर और मुलगु जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed