फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Brihaspat Singh alleged viral audio clip threatening Balrampur Deuty Collector news in Hindi

छत्तीसगढ़: डिप्टी कलेक्टर को जूते मारने की धमकी, वायरल ऑडियो क्लिप को कांग्रेस विधायक ने बताया साजिश

Thu, 19 Aug 2021 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के विधायक बृहस्पत सिंह की एक ऑडियो क्लिप इस समय खूब वायरल हो रही है। इस क्लिप में विधायक ने कथित तौर पर बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर को अपशब्द कहे और जूते से मारने की धमकी दी। हालांकि, विधायक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Congress MLA Brihaspat Singh alleged viral audio clip threatening Balrampur Deuty Collector news in Hindi
कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ की रामानुजगंज विधानसभा से विधायक हैं और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने बलरामपुर जिले के दलको तालाब में मछली पालन के पट्टे को लेकर बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक को फोन पर अपशब्द कहे हैं। इसकी एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, बृहस्पत सिंह गुरुवार को इस ऑडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस का विधायक हूं। मैं डिप्टी कलेक्टर को फटकार क्यों लगाऊंगा? अगर किसी ने कुछ गलत भी किया होगा तो मैं इसे लेकर जिले के अधिकारी अथवा मुख्यमंत्री से बात करूंगा... मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।'
विज्ञापन

 

बता दें कि दलको तालाब में मछली पालन के पट्टे को लेकर विवाद चल रहा है। बलरामपुर जिले की एक समिति इससे संबंधित एक मामला कलेक्टर अदालत में हार गई ती। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने दूसरी समिति को अगले 10 साल के लिए पट्टा जारी कर दिया था। आरोप है कि इसी को लेकर विधायक ने बुधवार शाम को कलेक्टर से इस तरह की बात की। 






आरोप है कि विधायक ने इस दौरान डिप्टी कलेक्टर को जूता मारने तक की धमकी दे डाली। वहीं, डिप्टी कलेक्टर केवल गाली न देने की बात कहते रहे। एक ओर जहां विधायक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है तो दूसरी ओर डिप्टी कलेक्टर ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत एस चंद्रवाल से इसकी शिकायत की है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed