{"_id":"35d40e58-a8e4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"congress-in-flutter-due-to-laptop-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टुडेंट्स को लैपटॉप बांटने से कांग्रेस में खलबली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्टुडेंट्स को लैपटॉप बांटने से कांग्रेस में खलबली'
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Apr 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में रमन सरकार द्वारा इंजीनियरिंग और चिकित्सा के विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने से प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री रमन सिंह की कार्यप्रणाली से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू, सच्चिदानंद उपासने, सिद्धार्थ सिंह, सुधा वर्मा, प्रभा दुबे, और रायमुनि भगत ने उपरोक्त बातें कहते हुए कांग्रेस के लैपटॉप वितरण के विरोध का जवाब दिया।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यदक्ष ने कहा कि कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है कि वह मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे तीरों से अपनी रक्षा कैसे करें?
भाजपा के राज्य मंत्री संजय श्रीवास्तव, निर्मल सिन्हा, श्रीनिवास राव मद्दी, भीमा मंडावी, पद्मा देवांगन, अर्चना जायसवाल, धीरज नेताम, प्रेमा अजगले ने कहा कि लैपटॉप वितरण की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने आदिवासी छात्रों के भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने आयोजन में वसूली जैसी फिजूल बातों को उठाकर विद्यार्थियों के लिए इस हितकारी योजना को अटकाने का प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार के समय छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए थे।