फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress files complaint against BJP spokesperson for controversial remarks on Rahul Gandhi in Balod

बालोद: राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Tue, 30 Sep 2025 04:45 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार देनी चाहिए, जो न केवल शर्मनाक है बल्कि सीधे-सीधे देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

विज्ञापन
Congress files complaint against BJP spokesperson for controversial remarks on Rahul Gandhi in Balod
कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस नेताओं ने बालोद सिटी कोतवाली पहुंचकर प्रवक्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार देनी चाहिए, जो न केवल शर्मनाक है बल्कि सीधे-सीधे देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि भाजपा नीतिगत बहस नहीं कर पा रही, इसलिए अब हिंसक भाषा और हत्या की धमकी तक उतर आई है। यह बयान पूरे देश में अराजकता फैलाने की साजिश की तरह है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गांधी परिवार ने देश की आज़ादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। ऐसे परिवार के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की बात कहना बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। महामंत्री धीरज उपाध्याय ने भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गांधी की भूमि है, जहाँ अहिंसा और सत्य का संदेश दिया गया था। लेकिन भाजपा प्रवक्ता का बयान ओछी मानसिकता और अराजकता फैलाने वाला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम पटेल ने कहा कि इस तरह की भड़काऊ और संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ भाषा लोकतंत्र के लिए घातक है। यह न केवल राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में कांग्रेस का जमावड़ा
इस दौरान शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में पुरुषोत्तम पटेल, पीसीसी संयुक्त महामंत्री कृष्णा दुबे, कलीमुद्दीन कुरैशी, अंचल प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed