{"_id":"6673efd1e594308ca800414c","slug":"collector-suspended-food-inspector-who-was-absent-in-pm-janman-camp-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: पीएम जनमन शिविर में अनुपस्थित रहे खाद्य निरीक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: पीएम जनमन शिविर में अनुपस्थित रहे खाद्य निरीक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Thu, 20 Jun 2024 02:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:31 PM IST
सार
पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित शिविर में अनुपस्थित रहने एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वासुदेव को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निलंबन आदेश में कहा गया है कि 14 जून 2024 को गौरेला ब्लॉक के ग्राम देवरगांव में आयाजित पीएम जनमन शिविर में अनुपस्थित पाए जाने एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वासुदेव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-6 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। इस योजना के तहत बैगा जनजाति के लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
इसके लिए गौरेला विकासखंड के बैगा बहुल 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर छूटे हुए सभी बैगा परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन, उज्जवला गैस कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल जल, वन अधिकार पत्र, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि,मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन