फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold has started increasing in Chhattisgarh due to falling mercury

Weather: छत्तीसगढ़ में पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, अभी दो डिग्री और गिरेगा रात का तापमान, यहां छाया घना कोहरा

Sun, 19 Jan 2025 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

विज्ञापन
Cold has started increasing in Chhattisgarh due to falling mercury
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बीते दिनों की तुलना में बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में आज रविवार को घना कोहरा छाए रहेगा। इसके साथ ही यहां ठंड भी जबरदस्त पड़ने वाली है। दूसरी ओर अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद पारा चढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन


अगले दो दिनों तक रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से शुष्क हवा फिर आगमन हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। राज्य के उत्तर भागों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही शुष्क हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। बादल छटने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में कमी भी आई है। वहीं शनिवार को सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 30.8 डिग्री दर्ज किया गिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed