{"_id":"6a5a126b217bf2940f054a1f","slug":"coal-liquor-scam-ram-gopal-agarwal-s-remand-extended-till-july-22-eow-to-conduct-further-questioning-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला-शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी, EOW करेगी और पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला-शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी, EOW करेगी और पूछताछ
Fri, 17 Jul 2026 05:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को बड़ा कानूनी समर्थन मिला है। विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को बड़ा कानूनी समर्थन मिला है। विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है। अब उनसे 22 जुलाई तक पूछताछ की जाएगी।
रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड अवधि बढ़ाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने पूछताछ अधूरी होने का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
रामगोपाल अग्रवाल को सबसे पहले कथित कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में वह पहले ही नौ दिन तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में रह चुके हैं। इसी दौरान जांच एजेंसी ने उन्हें कथित शराब घोटाला प्रकरण में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया, जिसके बाद दोनों मामलों में समानांतर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रिमांड की बढ़ी अवधि में जांच अधिकारी कथित वित्तीय लेन-देन, विभिन्न आरोपियों के बीच संबंध, दस्तावेजी साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर विस्तृत पूछताछ करेंगे। एजेंसी दोनों घोटालों के बीच संभावित कड़ियों और धन के प्रवाह से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।