फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM will inaugurate and perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 200 crore in Sirpur Mahotsav

सिरपुर महोत्सव में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय करेंगे लगभग 200 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Fri, 30 Jan 2026 04:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 Jan 2026 04:35 PM IST
सार

सिरपुर महोत्सव के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

विज्ञापन
CM will inaugurate and perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 200 crore in Sirpur Mahotsav
सीएम साय देंगे सिरपुर महोत्सव में विकास की बड़ी सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत के 99 विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इनमें 64 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए है। वहीं 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिन पर 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन


लोकार्पण होने वाले कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 19 कार्य, आदिवासी विकास विभाग का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 26 कार्य और विद्युत विभाग के 14 कार्य शामिल हैं। ये सभी कार्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भूमिपूजन के तहत लोक निर्माण विभाग के 22 विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिनकी लागत सबसे अधिक है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 8 और परिवहन विभाग के 2 विकास कार्यों की भी आधारशिला रखी जाएगी।


सरकार का उद्देश्य इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। सिरपुर महोत्सव के साथ-साथ विकास कार्यों की यह शुरुआत इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed