फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnuseo Sai had a heartfelt conversation with children in Anganwadi gariyaband

जब सीएम ने बच्चों से पूछा ये सवाल: फिर मिला ऐसा जवाब कि खुश होकर टॉफियां बांटने लगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sat, 10 May 2025 04:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 May 2025 04:44 PM IST
सार

CG Sushasan Tihaar 2025: गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान  एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए।

विज्ञापन
CM vishnuseo Sai had a heartfelt conversation with children in Anganwadi gariyaband
सीएम साय ने बच्चो से किया स्नेह, बांटी टाफियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Sushasan Tihaar 2025: गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान  एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। नन्हें बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने जब पूछा “बच्चों, हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?” तो सबने उत्साह से कहा - “ नरेंद्र मोदी!” फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर सभी ने उत्तर दिया- “विष्णुदेव साय!”
विज्ञापन


इस पर  मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को दुलारा, चॉकलेट और टॉफियां बांटी और कुछ पल उनके साथ बिताए। बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह ने मुख्यमंत्री साय को भी भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर का अवलोकन किया और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। आंगनबाड़ियों के माध्यम से हर बच्चे को बेहतर पोषण, स्वच्छता और शिक्षा मिले, यह हम सबकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य संवाद नहीं था, बल्कि यह बताता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता केवल युवाओं और बड़े बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के दिलों तक भी पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की सभी आंगनबाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार के साथ-साथ एक सुरक्षित, सुंदर और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण भी मिले। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की परवरिश जितनी श्रेष्ठ होगी, देश का भविष्य उतना ही सशक्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मड़ेली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक तीन की कार्यकर्ता उर्वशी नंदे ने जानकारी दी कि केंद्र में 15 बच्चे नियमित रूप से आते हैं और उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और गर्म भोजन प्रदान किया जाता है। पूरक पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया भी प्रतिदिन जारी है। मुख्यमंत्री  का यह दौरा न केवल योजनाओं की निगरानी का माध्यम बना, बल्कि मुख्यमंत्री और नौनिहालों के बीच एक भावनात्मक संवाद की अनमोल झलक भी दिखा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed