फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai visit to Kabirdham

CG: सीएम विष्णुदेव साय का कबीरधाम दौरा कल, ग्राम कुरूवा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Thu, 07 Mar 2024 07:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आठ मार्च को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक पहुंचगे हैं। सीएम साय महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai visit to Kabirdham
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल आठ मार्च शुक्रवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुरूवा में प्रवास प्रस्तावित है। सीएम साय महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना करेंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed