फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudev Sai said this about cabinet minister expansion in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेंगे दो नए मंत्री: कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात

Mon, 08 Jul 2024 11:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 08 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट में अब तक दो पद खाली है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिए हैं।

विज्ञापन
CM vishnudev Sai said this about cabinet minister expansion in chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट में अब तक दो पद खाली है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। इस संबंध में थोडा इंतजार करने को कहा है। मध्यप्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी होगा, इंतजार करिए। उन्होंने विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कहा कि सब तैयारी है।
विज्ञापन


सीएम साय ने यह बात रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा में शामिल होने के दौरान कही है। भगवान जगन्नात रथयात्रा में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। बघेल ने इस दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों चर्चा की। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री की तुरंत नियुक्ति की बात कही है। इस मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम ने कई विषयों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


रथयात्रा में शामिल होने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम और विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज हम लोगों का सौभाग्य है कि रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में महा प्रभु जगन्नाथ जी, बलभद्र स्वामी और माता सुभद्रा का विधिवाद पूजा अर्चना किए हैं। ऐसे अवसर में यहां भारी उत्साह है। सब ने मिलकर पूजा अर्चना की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed