फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai performed bhumi pujan and inaugurated development works worth Rs 607.85 crore in Korba

CG:मुख्यमंत्री साय ने कोरबा को दी 607.85 करोड़ से अधिक की सौगात, सामूहिक विवाह में 102 जोड़ो को दिया आशीर्वाद

Thu, 12 Dec 2024 05:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Dec 2024 05:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कई करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai performed bhumi pujan and inaugurated development works worth Rs 607.85 crore in Korba
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन पहुंचे। सीएसईबी स्थित मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिलेवासियों  को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का  लोकार्पण किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्य रूप से सर्वमंगला हसदेव नदी रपटा सहित, पुरानी बस्ती रानी रोड की ओर एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा, कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की। झगरहा में माध्यमिक शाला का, हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा, कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में  विकास कार्यो के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने घोषणा की। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 102 वर-वधु जोड़े को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा जिला औद्योगिक नगरी है और यहां कोयला रेत और शराब घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में होते आई है। डीएमएफ की राशि पर 40 प्रतिशत पर कमीशन खोरी होती थी, जो भाजपा सरकार आने के बाद इस पर शिकंजा काशी है और आज भी कुछ लोग जेल में हैं। कुछ की बेल रदद् कर दी जा रही है और कुछ जेल जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed