फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai and BJP leaders addressed public meeting in Balod

Lok Sabha Elections: BJP प्रत्याशी भोजराज नाग बोले- नींबू काटकर तकलीफें कर दूंगा दूर, बस एक बार बन जाऊं सांसद

Thu, 28 Mar 2024 05:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर जनासभाओं का लगातार दौर जारी है। बालोद में सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम अरुण साव और भाजपा प्रत्याशी नागराज भोज ने जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai and BJP leaders addressed public meeting in Balod
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लोकसभा चुनाव का जिम्मा स्वयं सीएम विष्णुदेव साय ने उठाया हुआ है। दूसरे दिन जिले के डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में सीएम साय ने जनसभा को संबोधित किया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में प्रचार करने जिम्मा उठाया है। लोहारा में आयोजित इस चुनावी जनसभा में लगभग 1500 लोग भाजपा में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस दौरान सीएम ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त एक अप्रैल को महिलाओं के खाते में आएगी।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएण विष्णुदेव साय ने कहा कि, 'जो कांग्रेस को छोड़कर हमारे साथ आए हैं, उनके सुख-दुख के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं, ये वो मोदी हैं जिन्होंने अपना 10 साल का कार्यकाल जनता को समर्पित किया। गांव, गरीब और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को लेकर गए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस को उखाड़कर फेंकना है। राज्य में कांग्रेस पांच साल तक लूटने का काम करती रही। पांच साल सरकार चलाने का अवसर मिला, लेकिन 36 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस को रेत, कोयला, शराब दुकान सभी में उनको पैसा चाहिए था। अब सब भ्रष्टाचारी जेल में जा रहे हैं।' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभा में जमकर समां बांधी। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी को चुनने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस डूबता जहाज है
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। अब लोग इस जहाज से उतर कर भाग रहे हैं। कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में न नेता हैं और न नियत है। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा में टिकट देने वाला कोई नहीं था। कहीं अनशन, कहीं चिट्ठी लिखी जा रही हैं। कांग्रेस को नेता नहीं मान रहे तो जनता कहां से मानेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से प्रत्याशी बदले जाने की मांग पर बड़े नेता अनशन पर बैठे हुए हैं। 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम का मंदिर बना। कांग्रेस ने उसे भी ठुकरा दिया पर अब भाजपा को 11 सीटों पर विजय दिलाना है।


नीबूं काटकर तकलीफें कर दूंगा दूर
कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'बस्तर के बैगा आदिवासी को प्रत्याशी बनाया गया, इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक पुजारी बैगा होने के नाते आप सब से आशीर्वाद मांग रहा हूं। कोई समस्या होगी तो कोई तंत्र-मंत्र होगा, ऐसे में मैं नीबूं काटकर समस्या खत्म करूंगा, आपसे आशीर्वाद मांग रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed