फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm vishnudeo sai taunts on chhattisgarh congress on holi milan samaroh

'कब काखर सांस रुक जाही कोन जानत हे': रायपुर में CM साय बोले- कोई किसी पार्टी में रहे, जैसी करनी वैसी भरनी

Sun, 24 Mar 2024 12:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

Holi 2024: रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने शिरकत कर समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने फाग गीत पर जमकर नगाड़ा बजाया।

विज्ञापन
cm vishnudeo sai taunts on chhattisgarh congress on holi milan samaroh
सीएम विष्णुदेव साय ने फाग गीत पर जमकर नगाड़ा बजाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Holi 2024: रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने शिरकत कर समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने फाग गीत पर जमकर नगाड़ा बजाया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें सब्जियों की माला पहनाया और कटहल, लौकी, गोभी भेंट की। होली के बहाने सीएम साय ने विपक्ष की जमकर चुटकी लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई किसी भी पार्टी में रहे। जैसी करनी वैसी भरनी। 

विज्ञापन


विज्ञापन




सीएम ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का त्योहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले लग जाते हैं। कोई भी दुश्मनी हो, उसे भूलकर गले लगना चाहिए। नया जीवन शुरू करना चाहिए। छत्तीसगढ़ी बोलते हुए कहा कि 'कब काखर सांस रुक जाही कोन जानत हे'। अभी हमन होली मनाथन, घर जात ल का पता काकर सांस अटक जाही, कोन जानत हे।' भगवान ने जब तक जीवन दिया है, उसे मौज-मस्ती के साथ जिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुशील आनंद शुक्ला की ली चुटकी  
इस दौरान मंच पर मौजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें तो मैं रोज टीवी पर देखता हूं। राजनीति में सब होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोई जाति दुश्मनी है। हमने आपका भैंस नहीं बांधा है न ही आपने हमारा बांधा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साय, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और  कांग्रेस के प्रवक्तागण भी मौजूद रहे। 



धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समा
इस दौरान धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांध दिया। उन्होंने फाग गीत 'मुख मूरली बजाय...' गाकर सबका दिल जीत लिया। सभी आनंदित होकर ताली बजाते रहे और फाग गीत का आनंद लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed